PMAY Fraud Allegation : सरपंच ने लगाया हितग्राहियों के पैसे के दुरुपयोग का आरोप
संवाददाता : अविनाश चंद्र
PMAY Fraud Allegation : एमसीबी जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवरी में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम पंचायत नेवरी की सरपंच राम कली मरकाम ने रोजगार सहायक श्री सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने योजना के हितग्राहियों के लिए आने वाली राशि का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। शिकायत में कहा गया है कि आवास निर्माण के लिए मिलने वाली मजदूरी राशि को रोजगार सहायक ने अपने ही रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया।

PMAY Fraud Allegation : बिल-वाउचर बने सबूत, जांच टीम गठित
PMAY Fraud Allegation : मामले में हितग्राही भी सामने आए हैं और उन्होंने बिल-वाउचर के जरिए आरोपों को साबित करने का दावा किया है। उनका कहना है कि उन्हें योजना का पूरा लाभ नहीं मिला। शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत खड़गवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जांच टीम गठित कर दी है और आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
read more : Electricity Workers : कोरबा में बिजली कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ईपीएफ और वेतन को लेकर बढ़ा विवाद

