,

पीएम मोदी ने 12वीं बार जवानों के साथ मनाई दिवाली, गोवा तट पर ऑपरेशन सिंदूर के जश्न में हुए शामिल

PM Modi celebrated Diwali with soldiers for the 12th time, joining the celebrations of Operation Sindoor on the Goa coast.

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

by: vijay nandan

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष लगातार 12वीं बार दिवाली भारतीय सैनिकों के साथ मनाई है। पीएम मोदी गोवा तट के पास नौसेना के जवानों के बीच ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में शामिल हुए हैं।

पीए मोदी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली के पर्व में हर किसी को अपने परिवार के बीच दिवाली मनाने का मन करता है। मुझे भी परिवारजनों के बीच दिवाली मनाने की आदत हो गई है इसलिए आपके बीच दिवाली मनाने चला जाता हूं। इस बार आपके साथ हूं। जब INS विक्रांत को जब देश को सौंपा जा रहा था तब मैंने कहा था विक्रांत विराट, विशिष्ट है। यह केवल एक युद्ध पोत नहीं, 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रभाव का परिणाम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं कल से आपके बीच हूं। एक-एक मैंने कुछ सीखा है, कुछ न कुछ जाना है। दिल्ली से निकला था तो सोचा था कि इस पल को जी लूं। आप लोगों की तपस्या, आप लोगों की साधना, आपका समर्पण इतनी ऊंचाई पर है कि मैं उसे जी नहीं पाया, लेकिन जान जरूर पाया। मैं अंदाज लगा सकता हूं कि इसे जीना कितना कठिन होगा। आपसे निकट रहकर के आपकी सांस को अनुभव कर रहा था, आपकी आंखों की चमक को देख रहा था।

पीएम मोदी ने गोवा के तट से संबोधित करते हुए कहा- एक ओर अथाह समंदर है तो दूसरी ओर मां भारती के वीरों अथाह सामर्थ्य है। एक ओर अनंत आकाश है तो दूसरी ओर अनंत शक्तियों को समेटे INS विक्रांत है। ये हमारी अलौलिक दीपमालाएं हैं। मेरा सौभाग्य है कि इस बार मैं नौसेना के आप सभी वीर जवानों के बीच दिवाली का पावन पर्व मना रहा हूं।

पीएम मोदी और जवानों का दिवाली परंपरा: बीते 11 वर्षों में पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर कई बार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड और कारगिल का दौरा किया। उन्होंने अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई और उनके साथ उत्सव मनाया।

सालवार जानकारी:

  • 2024: गुजरात, कच्छ – BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स जवानों के साथ दिवाली
  • 2023: हिमाचल प्रदेश, लेपचा – भारतीय जवानों संग दीपावली
  • 2022: कारगिल – शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
  • 2021: जम्मू-कश्मीर, नौशेरा सेक्टर – जवानों के परिवार की तरह मिले
  • 2020: राजस्थान, जैसलमेर – लोंगेवाला पोस्ट पर दीपावली
  • 2019: जम्मू-कश्मीर, राजौरी – LoC पर तैनात जवानों के साथ
  • 2018: उत्तराखंड, हरशिल गांव – चीन बॉर्डर के पास ITBP जवानों के बीच
  • 2017-2014: लगातार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, अमृतसर और सियाचिन में जवानों संग दिवाली

इस परंपरा के तहत पीएम मोदी न केवल जवानों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि उनके परिवारों और देशवासियों के बीच सशक्त राष्ट्र निर्माण और सुरक्षा का संदेश भी देते हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संदेशों के माध्यम से देशवासियों को कई महत्वपूर्ण बातें बताते हैं। दिवाली और अन्य राष्ट्रीय अवसरों पर उनके संदेशों में मुख्य रूप से यह बातें सामने आती हैं:

सकारात्मकता और नैतिकता– वह अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देते हैं। इससे हर व्यक्ति को जीवन में सही और नैतिक रास्ता अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
देशभक्ति और एकता– प्रधानमंत्री जवानों के साथ त्योहार मनाकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं।
सौहार्द और भाईचारा– सभी धर्मों और समुदायों के बीच प्रेम और सहयोग बनाए रखने की बात करते हैं।
स्वदेशी और आत्मनिर्भरता– स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और लोकल व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की अपील करते हैं।
सुरक्षा और सैनिकों का सम्मान– सैनिकों के योगदान को सराहते हुए उनकी सुरक्षा और मेहनत के महत्व को रेखांकित करते हैं।

पीएम मोदी का संदेश सकारात्मक, प्रेरणादायक और राष्ट्रहित केंद्रित होता है, जो व्यक्तिगत जीवन से लेकर समाज और देश तक की जिम्मेदारियों को समझने में मदद करता है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…