,

भुवनेश्वर में बोले पीएम मोदी: “ओडिशा को नई ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प”

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भुवनेश्वर, : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। बिहार दौरे के बाद ओडिशा आए प्रधानमंत्री का यहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने फूलों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।

सरकार की पहली वर्षगांठ पर जनता को साधा धन्यवाद

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ओडिशा में बीजेपी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनता को बधाई देकर की। उन्होंने कहा कि यह वर्षगांठ सिर्फ सरकार के गठन की नहीं, बल्कि सुशासन, जनसेवा और जनविश्वास के प्रतीक के तौर पर देखी जानी चाहिए। उन्होंने इसे “ओडिशा के विकास की नई शुरुआत” करार दिया।


महाप्रभु जगन्नाथ और श्रीमंदिर के विषयों पर दिया विशेष ज़ोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ ओडिशा की आस्था और संस्कृति के केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद श्रीमंदिर के चारों द्वार खोले गए और रत्न भंडार भी अब श्रद्धालुओं के लिए खुला है। उन्होंने इसे “राजनीति का नहीं, आस्था का विषय” बताया।


विदेश दौरे की बजाय ओडिशा को चुना

पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में जब वे कनाडा में G7 सम्मेलन के लिए गए थे, तब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें वॉशिंगटन आने और साथ भोजन करने का निमंत्रण दिया था। लेकिन उन्होंने कहा, “मैंने ट्रंप को विनम्रतापूर्वक मना कर दिया, क्योंकि मेरे लिए ओडिशा की धरती और महाप्रभु की भक्ति सर्वोपरि है।”


कांग्रेस के विकास मॉडल पर निशाना

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश ने दशकों तक जिस पार्टी का शासन देखा, उसने सिर्फ घोटाले, भ्रष्टाचार और विकास की बाधाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार “डबल इंजन” मॉडल के तहत जनता के जीवन को आसान बना रही है। ओडिशा में भी बीते एक वर्ष में उसी विजन के तहत काम हुआ है।


किसानों, युवाओं और गरीबों की योजनाएं

पीएम मोदी ने बताया कि अब ओडिशा के किसान “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” का पूरा लाभ पा रहे हैं, जो पहले संभव नहीं हो पाता था। साथ ही, राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को एकसाथ लागू किया गया है, जिससे माताओं, बहनों, युवाओं और गरीब वर्गों को सीधा लाभ मिल रहा है।


आदिवासी विकास पर विशेष ध्यान

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। नक्सलवाद, हिंसा और उपेक्षा ने आदिवासी जिलों को प्रभावित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि “नक्सलवाद का अंत मोदी की गारंटी है।”

उन्होंने बताया कि पहली बार आदिवासी क्षेत्रों के लिए दो बड़ी राष्ट्रीय योजनाएं शुरू की गई हैं, जिन पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समाज की प्रेरणा बताया।


पूर्वोदय की बात: पूर्वी भारत के विकास का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत को यदि गति देनी है, तो वह पूर्वी भारत के विकास से ही संभव है। उन्होंने इसे “पूर्वोदय का कालखंड” कहा और बताया कि पारादीप से जारसुगुड़ा तक ओडिशा में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क पर केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है।


2047 तक के लिए रोडमैप तैयार

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ओडिशा में भाजपा सरकार ने 2047 यानी भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक के लिए रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि ओडिशा के मेहनती युवाओं और महिलाओं की ताकत से राज्य को नई बुलंदी तक पहुंचाया जाएगा।

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में