,

हरियाणा जमकर गरजे पीएम मोदी, कहा- जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है कांग्रेस…

PM Modi in Haryana

आज यानी बुधवार को जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी हरियाणा के सोनीपत में चुनावी रैली करने पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर शब्द प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। मैं गर्व से कहता हूं मैं जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरा हरियाणा कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सोनीपत की धरती से महान सपूत सर छोटू राम को प्रणाम करता हूं, उनका जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा… आज 25 सितंबर, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती है, गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ता दिखाया वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है।”

पीएम मोदी ने की जम्मू-कश्मीर के लोगों की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। यह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारों में लग गए हैं। पहले चरण में जिस तरह जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा वह भी दुनिया ने देखा। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की सराहना करूंगा।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत में एक और चुनौती है, जिस पर सिर्फ भाजपा ही बात करती है। हमारे देश में खेत का साइज भी लगातार कम हो रहा है। जैसे-जैसे परिवार बढ़ता है जमीन के टुकड़े होते हैं, जमीनें बट जाती हैं। आबादी बढ़ रही है लेकिन खेत छोटे हो रहे हैं। खेती से जुड़े अर्थशास्त्री भी मानते हैं खेती के साथ-साथ कमाई के दूसरे जरिए भी होने चाहिए।”

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…