,

युद्ध के बीच यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात, शांति बहाली की होगी पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी लग्जरी ट्रेन से पहुंचे। बता दें कि पीएम मोदी 21 अगस्त को पोलैंड और यूक्रेन दौरे के लिए स्वेदश से बाहर गए हुए हैं। जहां वो भारत के साथ व्यापारिक मुद्दे एवं यूक्रेन-रूस में शांति स्थापित करने का पहल करेंगे। पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को बेहद ही अहम माना जा रहा है क्योंकि रूस-यूक्रेन में पिछले कई महीनों से खूनी संघर्ष जारी है। पीएम मोदी की मुलाकात यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से भी होने वाली है।

‘निर्दोष लोगों की जान जाना समूची मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती’

गौरतलब है कि पीएम मोदी के पोलैंड दौरे के बाद ही यूक्रेन ने करीब 10 खतरनाक ड्रोन से रूस पर हमला बोला था। जिसकी पुष्टि रूस के एक अधिकारी ने भी की थी। वहीं पोलैंड दौर पर गए पीएम मोदी ने कहा, “किसी भी संकट में निर्दोष लोगों की जान जाना समूची मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। हम शांति एवं स्थिरता शीघ्र बहाल करने के लिए वार्ता और कूटनीति का समर्थन करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इसके लिए भारत, अपने मित्र देशों के साथ हर संभव सहायता देने को तैयार है।”

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए तैयार हैं छात्र

यूक्रेन में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय छात्र भी तैयार हैं। एक इंडियन स्टूडेंट ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर कहा, “हम पीएम मोदी के यहां आगमन को लेकर उत्साहित हैं। भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के समय से ही यहां भारतीय छात्रों की मदद कर रही है। हम पीएम मोदी से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं। यहां हमें उन्हें देखने का अवसर मिलेगा और यदि संभव हो तो उनसे बात करने का भी।” बता दें कि यूक्रेन-रूस के भयानक युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा के जरिए युद्ध क्षेत्र से भारतीय छात्रों को सरकार ने निकालने का काम किया था। जिसका छात्र ने जिक्र किया।

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…