,

सिंगापुर पहुंच कर पीएम मोदी ने बजाया ढोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर पहुंच गए हैं। आज यानी 04 अगस्त को वह सिंगापुर पहुंचे जहां उनका अप्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी को महाराष्ट्रियन धुन पर ढोल बजाते हुए भी देखा गया। बता दें कि पीएम मोदी ब्रुनेई की यात्रा पूरी करने के बाद सिंगापुर पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग और राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मिलेंगे। साथ ही सिंगापुर के व्यापारिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

ढोल बजाते पीएम मोदी का वीडियो हुआ वायरल

पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में पीएम मोदी को ढोल बजाते हुए देखा जा रहा है। पीएम मोदी करीब छह साल बाद सिंगापुर की यात्रा पर गए हैं। सिंगापुर पहुंचे पीएम मोदी को एक महिला ने राखी बांधी और कई लोगों ने इस अवसर पर उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आएं।

चांगी हवाई अड्डे पर स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का चांगी हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने वेलकम किया। इसके अलावा प्रवासी भारतीयों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी बाद में अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग, राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे। वोंग और ली अलग-अलग भोजन के साथ मोदी की मेजबानी करेंगे।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…