ट्रेन से टेलीकॉम तक: पीएम मोदी आज ओडिशा को देंगे 60 हजार करोड़ की सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ट्रेन से टेलीकॉम तक: पीएम मोदी आज ओडिशा को देंगे 60 हजार करोड़ की सौगात

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) ओडिशा के झारसुगुड़ा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे करीब 60 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में टेलीकॉम, रेलवे, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाएं और ग्रामीण आवास जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

टेलीकॉम सेक्टर में 4G टावरों का बड़ा नेटवर्क

मोदी सरकार डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठा रही है।

  • पीएम मोदी देश को 97,500 नए 4G मोबाइल टावर समर्पित करेंगे।
  • इन पर करीब 37 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
  • इनमें से 92 हजार साइटें BSNL ने लगाई हैं और 18 हजार से अधिक साइटें ‘डिजिटल भारत निधि’ से बनाई गई हैं।
  • खास बात यह है कि ये टावर सौर ऊर्जा से संचालित होंगे और करीब 20 लाख लोगों को नेटवर्क से जोड़ेंगे।
  • इनमें से 26 हजार से ज्यादा टावर दूरदराज और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ेगे।

रेलवे परियोजनाओं से बढ़ेगी रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में कई रेलवे प्रोजेक्ट्स की भी आधारशिला रखेंगे।

  • संबलपुर-सरला रेल फ्लाईओवर का शिलान्यास।
  • कोरापुट-बैगुडा लाइन का दोहरीकरण और मनाबर-कोरापुट-गोरपुर लाइन की शुरुआत।
  • इन परियोजनाओं से राज्य और पड़ोसी क्षेत्रों में यात्रियों और सामान के परिवहन को बड़ी सुविधा मिलेगी।
  • इसके साथ ही पीएम मोदी ब्रह्मपुर-उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

शिक्षा और रिसर्च को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री मोदी देशभर में उच्च शिक्षा और तकनीकी रिसर्च को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं।

  • करीब 8 नए IIT कॉलेजों की नींव रखी जाएगी – तिरुपति, पलक्कड़, भिलाई, जम्मू, धारवाड़, जोधपुर, पटना और इंदौर में।
  • लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से अगले चार सालों में 10 हजार नए छात्रों को IIT में पढ़ने का मौका मिलेगा।
  • इसके साथ 8 अत्याधुनिक रिसर्च पार्क और MERITE योजना भी शुरू होगी, जिससे 275 इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

कौशल विकास और डिजिटल शिक्षा

ओडिशा के युवाओं को नई दिशा देने के लिए भी कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

  • संबलपुर और बरहामपुर में वर्ल्ड स्किल सेंटर स्थापित होंगे, जहां एग्रीटेक, हॉस्पिटैलिटी, रिन्यूएबल एनर्जी और मरीन सेक्टर में ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • राज्य के 130 उच्च शिक्षा संस्थानों में फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
  • इससे करीब 2.5 लाख छात्र रोजाना डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

ओडिशा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पीएम मोदी बड़े बदलावों की नींव रखेंगे।

  • एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज (बेरहामपुर) और वीआईएमएसएआर (संबलपुर) को सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में बदला जाएगा।
  • इन अस्पतालों में नए बेड, ट्रॉमा केयर यूनिट, डेंटल कॉलेज और मातृ-शिशु देखभाल सेवाएं शामिल होंगी।

अंत्योदय गृह योजना के तहत पक्के घर

प्रधानमंत्री मोदी अंत्योदय गृह योजना के तहत ओडिशा के 50 हजार लाभार्थियों को घर भी देंगे। यह योजना दिव्यांगजनों, विधवाओं, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को पक्का घर और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी।

ओडिशा दौरे के जरिए प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर यह संदेश देने जा रहे हैं कि केंद्र सरकार का फोकस विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी, रोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने पर है। ट्रेन से लेकर टेलीकॉम और स्कूल से लेकर अस्पताल तक, यह पैकेज ओडिशा के भविष्य को नई रफ्तार देने वाला साबित हो सकता है।

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण