,

ब्रुनेई पहुंचे पीएम मोदी, लगे मोदी-मोदी के नारे, प्रिंस हाजी अल मुहतादी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के ब्रुनेई दौरे पर गए हुए हैं। एयरपोर्ट पर उनका क्राउन प्रिंस हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने बड़े ही गर्मजोशी से वेलकम किया। प्रधानमंत्री का यह यात्रा बहुत ही खास माना जा रहा है। क्योंकि भारतीय पीएम की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। बता दें कि पीएम मोदी की ये यात्रा ऐसे समय पर हुई है जब दोनों देश राजनयिक संबंधों की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

ब्रुनेई पहुंचने पर पीएम मोदी का आया ट्वीट

ब्रुनेई पहुंचने के बाद पीएम मोदी के एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा गया, “ब्रुनेई दारुस्सलाम में उतरा। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों की आशा है, विशेष रूप से वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में। मैं हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस हिज रॉयल हाईनेस प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह को धन्यवाद देता हूं।”

मोदी-मोदी के लगे नारे

पीएम मोदी ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगावान के होटल में ठहरे हुए हैं। यहां पीएम मोदी का स्वागत भारतीयों मूल के रहने वाले लोगों ने भी किया। साथ ही होटल के बाहर मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए भी नजर आए।

ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर पीएम मोदी

पीएम मोदी मंगलवार की सुबह ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिन की यात्रा पर रवाना हुए। ब्रुनेई और सिंगापुर यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा गया कि ब्रुनेई और सिंगापुर को भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के लिए उसके दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भागीदार है और बताया कि उनकी यात्रा से दोनों देशों के अलावा वृहद आसियान क्षेत्र के साथ भी भारतीय साझेदारी और मजबूत होगी।

‘राजनयिक संबंधों के 40 वर्षों का जश्न मना रहे हैं’

पीएम मोदी ने आगे कहा, जैसा कि हम अपने राजनयिक संबंधों के 40 वर्षों का जश्न मना रहे हैं, मैं सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, ताकि हमारे ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। पीएम मोदी ब्रुनेई से चार सितंबर को सिंगापुर जाएंगे। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरतनम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मिलने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…

Tripura: 3 BSF जवानों पर तस्करों का हमला, घायल; CM माणिक साहा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Tripura: भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में मुरासु…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर में…