बिहार चुनाव 2025: नीतीश-तेजस्वी की जंग में PK की एंट्री, ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PK enters Nitish-Tejashwi battle, shocking figures in opinion poll

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब करीब आ चुका है और सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं। राज्य की कुल 243 सीटों पर मुकाबला होगा, जिसमें बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। इसी बीच टाइम्स नाउ और जेवीसी के नए ओपिनियन पोल ने चुनावी समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है।

एनडीए को बहुमत का संकेत

सर्वे के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अकेले 66 से 77 सीटें जीतने की संभावना रखती है।

जेडीयू और अन्य सहयोगियों का अनुमान

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को 52 से 58 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि एनडीए के अन्य सहयोगियों को 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं।

तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की स्थिति

तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) 81 से 103 सीटों के बीच रह सकता है। इसमें लालू प्रसाद यादव की राजद के खाते में 57 से 71 सीटें, कांग्रेस को 11 से 14 सीटें और अन्य सहयोगियों को 13 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है।

प्रशांत किशोर की पार्टी ने बढ़ाई रोमांचकता

पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में उतर रही प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ 4 से 6 सीटें जीत सकती है। इसके अलावा ओवैसी की AIMIM, मायावती की बसपा और अन्य छोटी पार्टियां मिलकर 5 से 6 सीटें हासिल कर सकती हैं।
गौरतलब है कि 2020 के चुनाव में 5 सीटें जीतने वाली AIMIM का ग्राफ इस बार नीचे जाता दिख रहा है।

बदलते समीकरणों में PK की संभावित भूमिका

भले ही मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच है, लेकिन प्रशांत किशोर की एंट्री ने इस बार चुनावी तस्वीर को नया मोड़ दे दिया है। ओपिनियन पोल के रुझान बताते हैं कि पीके ‘किंगमेकर’ की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

Horoscope: 21-03-2026

Horoscope: 21 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,

Gwalior News : वेडिंग डेकोरेशन को लेकर विवाद, 5 लाख लेने के बाद 8 लाख की मांग का आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में वेडिंग डेकोरेशन के काम को लेकर धोखाधड़ी

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में इंडियन

RAIPUR NEWS : अभनपुर मॉब लिंचिंग मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अभनपुर इलाके में 13 मार्च 2025

UTTAR PRADESH : योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति

Baha Festival : जामताड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

Baha Festival : जाहेर थान में पूजा-अर्चना,पारंपरिक नृत्य और वाद्य यंत्रों की

guna hospital : जब मुर्दा पोस्टमॉर्टम टेबल से उठ भाग खड़ा हुआ….!

guna hospital : जिंदा युवक को पोस्टमॉर्टम को भेजने के विवाद को

Suspicious Death Case : खैरागढ़ में लापता युवक की संदिग्ध मौत, 24 घंटे में मिला शव

Suspicious Death Case : सर्च ऑपरेशन के दौरान सुनसान इलाके में मिला

Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन

Protest Against Minister: कांकेर में बीजापुर के आदिवासी छात्रावास में हाल ही

Karnataka: हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय महिला वेटरनरी ऑफिसर की मौत; तापमान जांचने के दौरान हुआ हादसा

Karnataka : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले स्थित त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी