,

Pilibhit News: बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई की हत्या, पोती को उठाने आए थे दबंग

Pilibhit News

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है। बीजेपी विधायक के चचेरे भाई फूलचंद्र के घर शादी समारोह चल रहा था, तभी कुछ लोग घर में घुसे और परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी जब बीजेपी विधायक को लगी तो उन्होंने थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

क्या है पूरा मामला

बता दें पूरा मामला पूरनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां उदरहा गांव में बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद के पोते की शादी का प्रोग्राम चल रहा था। तभी महेंद्र पाल नामक दबंग अपने साथियों के साथ पहुंचा और फूलचंद्र की नाबालिग पोती को अगवा करने की कोशिश करने लगा। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगा। बचाव में परिवार के लोगों ने भी हमला कर दिया। इसमें फूलचंद्र बुरी तरह घायल हो गए और इलाज के दौरान दम तोड़ दिए।

बीजेपी विधायक ने किया थाने का घेराव

इस घटना के बाद बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और आरोपी महेंद्र समेत सभी आरोपियों को गिरफ़्तार करने की मांग की। विधायक और उनके समर्थकों ने थाने का घेराव भी किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने की बात कहकर शांत कराया।

दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना घुंघचाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उदराह में झगड़े के दौरान 70 बर्षीय व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की घटना हुई है। इस संबंध में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है और दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. महादेव सट्टा केस में सौरभ…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. तूफान 'मुरासु' से भीगेंगे…

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…