Isa Ahmad
Report- Nijam Ali
Pilibhit: भूख, बीमारी और ठंड से तड़प रहे बेजुबान
पीलीभीत जनपद के बीसलपुर विकास खंड स्थित राजूपुर कुंडरी गौशाला में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। यहां भूख, बीमारी और ठंड के कारण दर्जनों गौवंशों की तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी है। कई गौवंशों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, लेकिन इलाज और चारे की भारी कमी के चलते उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। समय पर उपचार और भरपेट चारा न मिलने से लगातार मौतें हो रही हैं।
प्रशासन की अनदेखी और भ्रष्टाचार के आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया है। गौशाला में मृत गौवंशों के शव खुले में पड़े हैं, जिन्हें चील-कौवे नोच रहे हैं। आरोप है कि प्रधान और सचिव पर पूरा जिला प्रशासन मेहरबान है और हर माह अधिकारियों तक कमीशन पहुंचने की चर्चा भी सामने आ रही है। एक ओर अधिकारी हीटर लगाकर दफ्तरों में बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर बेजुबान पशु बदहाली में दम तोड़ रहे हैं। यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की गंभीर तस्वीर पेश कर रहा है।





