by: vijay nandan
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2025 में अपनी खूबसूरती और अंदाज़ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइनर आउटफिट में रैंप वॉक करते हुए उन्होंने न सिर्फ ग्लैमर बिखेरा बल्कि बैकस्टेज एक दिल छू लेने वाला पल भी क्रिएट किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इन्फ्लुएंसर आदित्य मदिराजू ने ऐश्वर्या को बताया कि वह और उनके पति उनकी वजह से साथ हैं। आदित्य ने कहा, “मेरे पति और मैं आज साथ हैं, क्योंकि आपसे प्रेरणा मिली।” इस भावुक कन्फेशन पर ऐश्वर्या भी कुछ पल के लिए निशब्द रह गईं और उन्होंने आदित्य के परिवार को आशीर्वाद देते हुए उनकी छोटी बेटी याना को भी दुलार किया।

ऐश्वर्या ने आदित्य को लिपस्टिक गिफ्ट करते हुए कहा, “आप मेकअप से जादू करते हैं, इसे अपनी ट्रेज़र बॉक्स में जोड़ लीजिए।”
फैशन शो के दौरान ऐश्वर्या ने ब्लैक ड्रेस में डायमंड एम्ब्रॉयडरी, इमराल्ड ब्रोच और अपने सिग्नेचर रेड लिपस्टिक के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा। ‘लिबर्टी, इक्वैलिटी, सिस्टरहुड’ थीम पर आधारित यह शो महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान को समर्पित था।
ब्रिटिश एक्ट्रेस सिमोन एशले के साथ उनकी बैकस्टेज तस्वीर भी वायरल हो रही है, जो ऐश्वर्या की ग्लोबल पहचान और फैन-फॉलोइंग का सबूत है।
अपने करियर की नई उपलब्धियों के साथ ऐश्वर्या ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह केवल एक स्टाइल आइकन ही नहीं बल्कि प्रेरणा का स्रोत भी हैं।





