पाकिस्तानी फौज ने अपने ही लोगों पर की एयर स्ट्राइक, खैबर-पख्तूनख्वा के तिराह घाटी में 30 नागरिकों की मौत, घर तबाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
pakistan-airstrike-khyber-pakhtunkhwa-civilians-killed

by: vijay nandan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी में रविवार रात बड़े पैमाने पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में कई महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि JF-17 फाइटर जेटों ने मत्रे दारा व आसपास के गांवों पर एयर स्ट्राइक की। रात करीब दो बजे की गई इस बमबारी से कई घर धराशायी हो गए, और सो रहे लोग मलबे तले दब गए।

राहतकर्मियों ने हमले के करीब 10 घंटे बाद भी मलबे से शव निकालने के काम में जुटे हैं। घायल लोगों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, लेकिन घायल-संख्या और मृतकम की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। जबरदस्त विनाश और नागरिक हताहत होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसे सरकार और सेना की भारी लापरवाही और ज्यादती करार दिया है।

पाकिस्तान की आर्मी ने पख्तूनख्वां और बलूचिस्तान में सक्रिय सरकार विरोधी गुटों को दबाने की कोशिश की है। पाकिस्तान की आर्मी जमीन पर लगातार अभियान चलाती रहती है लेकिन रविवार रात को उसने फाइटर जेट उड़ाकर गांवों पर बमबारी की है। पाकिस्तान की आर्मी पर इस क्षेत्र में आम लोगों को कत्ल करने और गायब करने के गंभीर आरोप लगातार लगते रहे हैं।

UTTAR PRADESH : योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति

Baha Festival : जामताड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

Baha Festival : जाहेर थान में पूजा-अर्चना,पारंपरिक नृत्य और वाद्य यंत्रों की

guna hospital : जब मुर्दा पोस्टमॉर्टम टेबल से उठ भाग खड़ा हुआ….!

guna hospital : जिंदा युवक को पोस्टमॉर्टम को भेजने के विवाद को

Suspicious Death Case : खैरागढ़ में लापता युवक की संदिग्ध मौत, 24 घंटे में मिला शव

Suspicious Death Case : सर्च ऑपरेशन के दौरान सुनसान इलाके में मिला

Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन

Protest Against Minister: कांकेर में बीजापुर के आदिवासी छात्रावास में हाल ही

Karnataka: हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय महिला वेटरनरी ऑफिसर की मौत; तापमान जांचने के दौरान हुआ हादसा

Karnataka : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले स्थित त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी