Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी जुर्माना, सुरक्षा बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग
Pakhanzur Police : रंगों के त्योहार होली को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पखांजूर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रही। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की।

Pakhanzur Police : पकड़े गए प्रत्येक वाहन चालक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नगर में नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान भी किसी भी कीमत पर यातायात नियमों का उल्लंघन या हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Pakhanzur Police : SDOP रवि कुमार कुजुर का जनता से संदेश
Pakhanzur Police : पखांजूर SDOP रवि कुमार कुजुर ने नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। इसे हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखें। शराब पीकर वाहन न चलाएं और किसी भी तरह का हुड़दंग न करें। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए सतर्क है, नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।
RAED MORE : PAK vs ENG : मिडिल ईस्ट तनाव का असर, पाकिस्तान शाहीन्स–इंग्लैंड लॉयंस मुकाबला रद्द

