,

पखांजूर : शिक्षा के दावों की हकीकत, नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pakhanjor: The truth behind education claims, video of a drunk teacher goes viral

पखांजूर (कांकेर):
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेबेटिया में पदस्थ एक शिक्षक का शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शिक्षक का नाम जेंडर मिंज बताया जा रहा है, जो कि विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं और कॉमर्स विषय पढ़ाते हैं।

वीडियो में नशे की हालत में नजर आया शिक्षक

स्थानीय संवाददाता सुजीत मंडल के अनुसार, वायरल वीडियो में शिक्षक जेंडर मिंज शराब के नशे में बेतरतीब ढंग से स्कूल परिसर में घूमते और बच्चों के सामने बेहूदगी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ छात्र उन्हें देखकर हंसते और मजा लेते हुए भी दिख रहे हैं, जिससे साफ है कि शिक्षक का यह व्यवहार बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर नकारात्मक असर डाल रहा है।

रोजाना शराब पीकर स्कूल आने का आरोप

स्थानीय लोगों और छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। जेंडर मिंज रोजाना शराब पीकर स्कूल आते हैं और कक्षा में पढ़ाने के बजाय नशे में बहकते रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही इस शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई होती तो यह स्थिति नहीं बनती।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षकों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शिक्षा का माहौल सुधर सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

जांच और कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही संबंधित शिक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

यह मामला सिर्फ एक शिक्षक की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र के प्रति संवेदनशीलता की परीक्षा है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कदम उठाते हैं।

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी