PAK vs ENG : अबू धाबी में खेला जाना था 50 ओवर का मैच, खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला
PAK vs ENG : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लॉयंस के बीच निर्धारित 50 ओवर का दूसरा मुकाबला रद्द कर दिया गया है।

PAK vs ENG : यह मैच अबू धाबी के ओवल मैदान में आयोजित होना था, लेकिन क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए पीसीबी ने आधिकारिक बयान जारी कर मुकाबला रद्द करने की पुष्टि की। बोर्ड ने बताया कि यह निर्णय इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से परामर्श के बाद लिया गया।
PAK vs ENG : बयान में स्पष्ट किया गया कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है। एहतियात के तौर पर अभ्यास सत्र भी रद्द कर दिए गए हैं और दोनों टीमों को फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की सलाह दी गई है।
PAK vs ENG : पीसीबी ने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। जैसे ही क्षेत्र का हवाई क्षेत्र सामान्य होगा, आगे की स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा—चाहे टीम को स्वदेश लौटाना हो या सीरीज को आगे बढ़ाना हो।
READ MORE : RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

