,

अमित शाह की टिप्पणी पर विपक्ष का प्रदर्शन जारी, नारेबाज़ी करते हुए निकाला मार्च

- Advertisement -
Ad imageAd image
Opposition's demonstration against Amit Shah in Lok Sabha

अमित शाह के टिप्पणी को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन लगातार जारी है। स बीच संसद में विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिली थी जिसमें कुछ सांसद घायल भी हुए थे। बता दे कि, आंबेडकर के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में टिप्पणी की थी, जिसे विपक्षी दलों ने अपमानजनक करार दिया था। जिसके बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला और शाह के इस्तीफे की मांग की।

विपक्षी दलों के सांसदों ने बाबासाहेब की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर नारेबाजी की और संसद के निकट विजय चौक से संसद भवन तक मार्च निकाला। उन्होंने ‘जय भीम’, ‘अमित शाह इस्तीफा दो’ और ‘अमित शाह माफी मांगो’ के नारे लगाए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के कई सांसद, द्रमुक सांसद कनिमोझी, राष्ट्रीय जनता दल की नेता मीसा भारती, झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माझी और इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि, संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया गया है। देश बाबासाहेब का अपमान सहन नहीं करेगा। प्रदर्शन के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के साथ धक्का मुक्की भी हुई, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निर्देश दिया कि ‘कोई भी राजनीतिक दल, सांसद और सांसदों का समूह संसद के किसी भी द्वार पर प्रदर्शन नहीं कर सकते’।

गृहमंत्री अमित शाह की बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए कल विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए। भाजपा सासंद मुकेश राजपूत को भी चोट लगी है। पीएम मोदी ने घायल सांसदों से बात करके उनका हालचाल जाना था।

धक्का मुक्की की घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही, राहुल गांधी ने मामले पर प्रतिक्रिया दी, साथ ही प्रेस कांन्फ्रेंस में भी मामले पर चर्चा की। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के सांसदों ने उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई महिला सांसदों को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि, शाह ने ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर राज्यसभा में दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया।

बता दे कि, कांग्रेस ने अमित शाह की एक वीडियो क्लिप जारी करके उनपर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाया था, जिसके बाद किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा