,

मध्यप्रदेश विधानसभा: आंबेडकर टिप्पणी मामले को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image

अमित शाह की टिप्पडी को लेकर विवाद अब मध्यप्रदेश विधानसभा तक पहुंच चुका है। सत्तापक्ष के सांसदों ने शून्यकाल के दौरान राहुल गांधी के धम्मामुक्की के मुद्दा को उठाया, जिसपर कांग्रेस विधायकों की तरफ से कहा गया कि जो इंसान सदन का हिस्सा नहीं है, उसका मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि, ‘जो व्यक्ति सदन का सदस्य नहीं है, उसका मामला यहां कैसे उठाया जा रहा है। राहुल गांधी को बदनाम किया जा रहा है, लेकिन बीजेपी नेताओं ने अंबेडकर जी का जो अपमान किया, उस पर सरकार मौन है’।हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

कांग्रेस के विधायकों ने सदन में नीले गमछे लहराए। दोनों ओर से शोर-शराबे और हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित करने का फैसला किया। कांग्रेस विधायकों ने सदन से बाहर आकर कार्यवाही पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि, ‘सत्र की समाप्ति के पहले राष्ट्रगान नहीं हुआ। ये सदन का अपमान है’।

विधानसभा सदस्यों ने लहराई संविधान की कॉपी

सत्र में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस विधायक आज सुबह संविधान की प्रतियां लेकर विधानसभा पहुंचे थे। बता दे कि, तीन दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में डॉ.भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी लोकसभा और राज्यसभा में प्रदर्शन कर रही है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, बीजेपी द्वारा संविधान का अपमान किया जा रहा है। संविधान निर्माता अंबेडकर जी के बारे में गलत शब्द कहे गए जिसपर मोदी और शाह ने अभी तक माफी नहीं मांगी। राहुल गांधी और खड़गे जी जब इस बारे में बात कर रहे थे तो बीजेपी सांसदों ने धक्का-मुक्की की, उन्हें सदन में जाने से रोका गया। उन पर झूठा केस लगाया गया है। सिंघार ने आगे कहा कि, हमारी मांग है कि टिप्पणी के लिए शाह माफी मांगें और राहुल जी पर दर्ज झूठा प्रकरण वापस लिया जाए।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा