,

ओडिशा: खेलते-खेलते स्टील के बर्तन में फंसा मासूम का सिर, दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद बचाई जान

BY: Yoganand Shrivastva

मालकानगिरी, ओडिशा | ओडिशा के मालकानगिरी जिले के कोरुकोण्डा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 3 साल के एक मासूम बच्चे का सिर खेलते-खेलते एक स्टील के बर्तन में फंस गया। मामला गंभीर होता इससे पहले ही समय रहते दमकल विभाग की टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकालकर उसकी जान बचा ली।

नया बर्तन बना परेशानी की वजह
शनिवार सुबह गांव निवासी प्रदीप बिश्वास बाजार से एक नया स्टील का बर्तन खरीदकर लाए थे। घर पहुंचते ही उनका तीन वर्षीय बेटा तन्मय उस बर्तन से खेलने लगा। खेल-खेल में उसने अपना सिर बर्तन में डाल दिया, लेकिन जब वह सिर निकालने लगा तो वह अंदर ही फंस गया।

बच्चे के रोने-चिल्लाने पर परिजनों ने बर्तन को निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घबराए माता-पिता तुरंत उसे लेकर कोरुकोण्डा फायर स्टेशन पहुंचे। यहां प्राथमिक जांच के बाद दमकलकर्मियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बच्चे को मालकानगिरी के मुख्य फायर स्टेशन भेज दिया।

दो घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन
मुख्य फायर स्टेशन में तत्काल एक टीम गठित की गई। स्टील का बर्तन बेहद मजबूत था, इसलिए विशेष कटर मंगवाया गया। सावधानीपूर्वक करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बर्तन को काटकर तन्मय का सिर सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

अधिकारियों ने दी चेतावनी
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दमकल अधिकारियों ने माता-पिता से अपील की कि छोटे बच्चों को घर में ऐसे बर्तनों या अन्य नए सामान से खेलने न दें, जो उनके लिए खतरे का कारण बन सकते हैं। इस तरह की घटनाएं कुछ ही क्षणों में बड़ी दुर्घटना में बदल सकती हैं।

ग्रामीणों ने सराहा दमकल विभाग का काम
इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित प्रतिक्रिया और साहसिक प्रयास की सराहना की। यदि समय पर सही कदम न उठाए जाते, तो यह हादसा भयावह रूप ले सकता था।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का