ओडिशा: भाई-बहन के रिश्ते में लव मैरिज करने पर गांव वालों ने दी अजीबोगरीब सजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ओडिशा: कोरापुट ज़िले के बांधुगांव क्षेत्र के पेडा इटीगी गांव में एक नवविवाहित जोड़े को हैरान करने वाली सजा देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था। बाद में ग्रामीणों को पता चला कि दोनों एक ही कुटुंब से हैं और भाई-बहन के रिश्ते में आते हैं। इसे परंपराओं और समुदाय के नियमों का उल्लंघन मानते हुए, गांव के लोगों ने दोनों को बैलों की तरह बांधकर सार्वजनिक रूप से हल चलवाया।

ग्रामीणों का तर्क
गांव के कुछ लोगों का कहना है कि यह ‘प्रायश्चित’ की प्रतीकात्मक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य ‘धरती मां’ से माफी मांगना है। बताया गया कि शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी, जिसके चलते ग्रामीणों ने इस तरह का ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान कराया। हालांकि, कानूनी रूप से विवाह मान्य है, फिर भी गांव के बुजुर्गों और लोगों ने इसे परंपरा के विरुद्ध माना।

वीडियो बना सुर्खियों का कारण
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें जोड़े को लकड़ी का हल खींचते हुए और आसपास भीड़ को खड़े होकर देखते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस अमानवीय व्यवहार की कड़ी आलोचना की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नज़र रखे हुए है।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की