No Kings Protest USA : 90 लाख लोगों के शामिल होने का दावा, कई शहरों में प्रदर्शन; व्हाइट हाउस ने बताया ‘ट्रंप विरोधी उन्माद’
No Kings Protest USA : ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इन प्रदर्शनों को ‘No Kings Protest’ नाम दिया गया है, जो अब अपने तीसरे चरण में पहुंच चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के कई बड़े शहरों में हजारों-लाखों लोग सड़कों पर उतरकर ट्रंप सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि इस बार करीब 90 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जो इसे हाल के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों में से एक बना सकता है।
No Kings Protest USA : प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे ट्रंप की नीतियों से असंतुष्ट हैं। इनमें ईरान के साथ जारी युद्ध, अप्रवासियों के खिलाफ सख्त कानून और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दे शामिल हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि “अमेरिका में सत्ता जनता के हाथ में होती है, न कि किसी ऐसे व्यक्ति के पास जो खुद को राजा समझे।”
वहीं, व्हाइट हाउस ने इन प्रदर्शनों को गंभीरता से लेने से इनकार किया है। व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने इसे “ट्रंप विरोधी पागलपन” करार देते हुए कहा कि इन प्रदर्शनों को केवल वही लोग महत्व दे रहे हैं जिन्हें इसे कवर करने के लिए भुगतान किया जाता है।
No Kings Protest USA : राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रदर्शन अमेरिका में बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण का संकेत है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि इन प्रदर्शनों का ट्रंप प्रशासन की नीतियों और आगामी राजनीतिक माहौल पर क्या असर पड़ता है।
read more : Bhopal : सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी और बैंगनी अरहर को मिलेगा GI टैग, मध्यप्रदेश में श्रीअन्न को नई पहचान

