,

वायुसेना को नया वाइस चीफ: एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय सेनाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। भारतीय वायुसेना को नया उपप्रमुख (वाइस चीफ) मिलने जा रहा है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को वायुसेना का अगला वाइस चीफ नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा वाइस चीफ एयर मार्शल एसपी धारकर का स्थान लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

गांधीनगर से नई जिम्मेदारी तक
वर्तमान में नर्मदेश्वर तिवारी गांधीनगर में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी नई भूमिका वायुसेना में संचालनात्मक और रणनीतिक फैसलों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भी नई जिम्मेदारी
इसके साथ ही एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को तीनों सेनाओं के समन्वय के लिए बनाए गए चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CISC) का नया प्रमुख बनाया जाएगा। CISC का मुख्य कार्य थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच रणनीतिक तालमेल स्थापित करना होता है।

उत्तरी कमान को मिला नया कमांडर
भारतीय थलसेना के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले उत्तरी कमान की कमान अब लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को सौंपी गई है। प्रतीक शर्मा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना प्रमुख के साथ श्रीनगर दौरे पर गए थे, जिससे उनकी सक्रियता और रणनीतिक भूमिका की पुष्टि होती है।

प्रतीक शर्मा का शानदार करियर
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने अपने करियर में कई प्रमुख पदों पर सेवाएं दी हैं। वह महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) रह चुके हैं, साथ ही मिलिट्री सेक्रेटरी ब्रांच में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा सेना मुख्यालय में स्थापित सूचना निदेशालय (Directorate of Information Warfare) में भी वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

भानुप्रतापपुर: लोहत्तर क्षेत्र के जंगल से अवैध लकड़ी परिवहन करते पकड़ा गया माजदा वाहन..यह भी पढ़े

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…