धनबाद में नई राजनीतिक एंट्री: उद्यमी रवि बुंदेला महापौर पद की दौड़ में शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
New political entry in Dhanbad: Entrepreneur Ravi Bundela joins the race for mayoral post

नगर सेवाओं की बदहाली से परेशान होकर राजनीति में उतरे, बोले- धनबाद बेहतर का हकदार है

धनबाद। शहर की राजनीतिक फिज़ा में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है- आर स्क्वायर ग्रुप के प्रमुख और जाने-माने उद्यमी रवि बुंदेला। उन्होंने धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी औपचारिक रूप से पेश कर दी है। लंबे समय से रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले बुंदेला का कहना है कि अब शहर को बेहतर दृष्टि, मजबूत प्रबंधन और पारदर्शी नेतृत्व की जरूरत है।

रवि बुंदेला का मानना है कि नगर प्रशासन भी एक बड़े प्रोजेक्ट की तरह है, जिसे कुशल प्लानिंग और सटीक एग्जीक्यूशन की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, “शहर का संचालन एक बड़े प्रोजेक्ट की तरह होता है। जो प्लानिंग और क्रियान्वयन को समझता है, वही बेहतर परिणाम दे सकता है। रियल एस्टेट और शहरी ढांचे से जुड़े मेरे अनुभव से नगर निगम को नई दिशा मिल सकती है।”

राजनीति में भले ही वे नया चेहरा हों, लेकिन शहर के विभिन्न वार्डों में पानी, सड़क, नाली और सफाई जैसी समस्याओं को हल कराने के लिए वे कई वर्षों से लगातार सक्रिय रहे हैं। बिना किसी राजनीतिक पद या प्रचार के की गई उनकी ये कोशिशें उन्हें शहर के आम लोगों से गहरा जुड़ाव दिलाती हैं।

धनबाद की टूटी सड़कों, कचरे के ढेर, जल संकट और कमजोर नगर सेवाओं को राजनीति में आने की मुख्य वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “धनबाद मेरे दिल में बसता है। मैंने हमेशा माना है कि यह शहर बहुत बेहतर का हकदार है। मैं जनता के बीच रहकर, उनकी समस्याएं सुनकर और उन्हें हल करने के लिए मैदान में उतर रहा हूँ।”

उनकी एंट्री ने आगामी नगर निगम चुनाव में नई हलचल पैदा कर दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि व्यवसायिक अनुभव और साफ छवि के दम पर रवि बुंदेला शहर की राजनीति में कितना असर छोड़ पाते हैं।

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं