by: digital desk
NDMARecruitment2026 : नई दिल्ली, सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। National Disaster Management Authority (NDMA) ने विभिन्न क्षेत्रों में कंसल्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में ग्राफिक्स/डिजाइन, ब्रांडिंग, इवेंट ऑपरेशंस, पब्लिक हेल्थ, लॉजिस्टिक्स और लीगल जैसे कई सेक्टर शामिल हैं।
इस भर्ती की खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक रखी गई है (रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 62 वर्ष तक छूट)। इच्छुक उम्मीदवार NDMA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NDMARecruitment2026 : पद और सैलरी डिटेल
- यंग कंसल्टेंट (ग्राफिक्स/डिजाइन, BRICS पॉलिसी, लॉजिस्टिक्स)
- आयु सीमा: 35 वर्ष
- वेतन: ₹35,000 प्रतिमाह
- कंसल्टेंट (लॉजिस्टिक्स/इवेंट ऑपरेशंस)
- आयु सीमा: 40 वर्ष (रिटायर्ड के लिए 62 वर्ष)
- वेतन: ₹75,000 – ₹1,00,000
- सीनियर कंसल्टेंट (लॉजिस्टिक्स, हेल्थ इमरजेंसी, लीगल)
- आयु सीमा: 50 वर्ष (रिटायर्ड के लिए 62 वर्ष)
- वेतन: ₹1,25,000 – ₹1,75,000
NDMARecruitment2026 : योग्यता और अनुभव
यंग कंसल्टेंट: संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और कम से कम 1 वर्ष का अनुभव।
कंसल्टेंट: पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ 1–3 साल का अनुभव (फील्ड के अनुसार)।
सीनियर कंसल्टेंट: संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री के साथ 5 से 10 साल का अनुभव आवश्यक।
विशेष रूप से हेल्थ और लीगल पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में गहन अनुभव अनिवार्य है।
NDMARecruitment2026 : आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट mitigation.ndma.gov.in पर जाएं
“Jobs” सेक्शन में संबंधित पद के सामने “Apply Online” पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन कर लॉगइन आईडी बनाएं
फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
सभी जानकारी जांचकर फाइनल सबमिट करें
महत्वपूर्ण तिथियां
सीनियर कंसल्टेंट (लीगल): 14 अप्रैल 2026
अन्य अधिकांश पद: 15 अप्रैल 2026
सीनियर कंसल्टेंट (पब्लिक हेल्थ): 29 अप्रैल 2026
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतर अवसर है जो अनुभव के आधार पर अच्छी सैलरी वाली कंसल्टेंट जॉब चाहते हैं।

