रिपोर्ट- ऋषभ कुमार
nawada-rajauli : बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की एक खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया। STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर PLFI नक्सल संगठन के दो सक्रिय और हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान दयानंद राजवंशी उर्फ गुर्जर उर्फ पप्पू और मिथलेश राजवंशी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

nawada-rajauli : यह कार्रवाई 21 मार्च 2026 की रात को की गई, जब बिहार STF की विशेष टीम और नवादा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। छापेमारी के दौरान दोनों नक्सलियों को अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।

nawada-rajauli : गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रजौली थाना क्षेत्र के पहाड़ी और जंगल इलाके भानेखाप में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान वहां से भारी मात्रा में अवैध हथियार और करीब 40 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार और विस्फोटक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी का हिस्सा हो सकते थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां संगठन के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई हैं।
ये भी जानिए : Bhopal में ईद के बाद लगे ‘अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद’ के नारे, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज

