Narmadapuram to Timarni : नर्मदापुरम से टिमरनी सड़क बनेगी टू-लेन, 972 करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट, MPRDC की HAM योजना के तहत होगा निर्माण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Narmadapuram to Timarni

विशेष संवाददाता

Narmadapuram to Timarni : नर्मदापुरम से टिमरनी तक सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्टेट हाईवे-15 पर स्थित 70 किलोमीटर लंबी से अधिक नर्मदापुरम–टिमरनी सड़क को टू-लेन बनाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 972 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण का काम मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है।

हालांकि, सड़क निर्माण की कीमत पर्यावरण को भी चुकानी पड़ेगी। परियोजना के तहत करीब 4000 से 4500 हरे-भरे पेड़ों को काटा जाएगा, जिन्हें फिलहाल चिन्हित किया जा रहा है।

Narmadapuram to Timarni : मार्च से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

इस सड़क परियोजना के लिए एल.एन. मालवीय फर्म, भोपाल द्वारा सर्वे कर डीपीआर तैयार की जा रही है, जबकि निर्माण कार्य का ठेका बीसीसी फर्म, गुरुग्राम को दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एग्रीमेंट की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। अधिकारियों के अनुसार, 1 मार्च से काम शुरू होने की संभावना है।

Narmadapuram to Timarni : 5.5 मीटर से 10 मीटर होगी सड़क

वर्तमान में नर्मदापुरम–टिमरनी मार्ग की चौड़ाई लगभग 5.5 मीटर है, जिसके कारण भारी वाहनों और बढ़ते ट्रैफिक से जाम और दुर्घटनाएं आम हैं। नई योजना के तहत सड़क को 10 मीटर चौड़ा टू-लेन हाईवे बनाया जाएगा, जिसमें शोल्डर और फुटपाथ भी शामिल होंगे।

Narmadapuram to Timarni : गांवों से बाहर निकलेगा भारी ट्रैफिक

परियोजना के तहत डोलरिया और बघवाड़ा जैसे सिवनी मालवा विधानसभा के बड़े गांवों में बायपास बनाए जाएंगे। इससे भारी वाहन गांवों के भीतर से नहीं गुजरेंगे और स्थानीय लोगों को जाम, धूल, प्रदूषण और हादसों से राहत मिलेगी।

Narmadapuram to Timarni : HAM मॉडल पर बनेगी सड़क

यह परियोजना एमपीआरडीसी (मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम) की हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) योजना के तहत क्रियान्वित की जाएगी। सड़क निर्माण और रखरखाव की कंसेशन अवधि 17 वर्ष निर्धारित की गई है।

Narmadapuram to Timarni : सड़क परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

सड़क चौड़ाई: 5.5 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर
2 अंडरपास
4 बड़े पुल
37 मध्यम पुल
14 बड़े जंक्शन
52 अन्य संरचनात्मक कार्य
शहर क्षेत्र में 2 मीटर चौड़े फुटपाथ
ग्रामीण क्षेत्रों में 2 मीटर चौड़े शोल्डर
रोड सेफ्टी, रोड मार्किंग और रोड फर्नीचर का कार्य

Narmadapuram to Timarni : 4500 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी

एमपीआरडीसी के डिवीजनल मैनेजर सियाराम अहिरवार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए 4000 से 4500 पेड़ों को काटा जाएगा। पेड़ों की पहचान कर उन पर निशान लगाए जा रहे हैं। अंतिम आंकड़ा राजस्व विभाग और पटवारी रिपोर्ट के बाद तय होगा। नई सड़क बनने से यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या कम होगी और दुर्घटनाओं में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान लोगों को इससे स्थायी राहत मिलेगी।

नर्मदापुरम–टिमरनी सड़क के चौड़ीकरण से इस पूरे मार्ग के आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी रास्त सुमम हो जाएगा। यह सड़क करीब 72 किलोमीटर लंबी है और इसके दोनों ओर कई गांव बसे हुए हैं। सामान्य तौर पर देखा जाए तो इस सड़क के बनने से लगभग 35 से 40 गांवों को सीधा और परोक्ष लाभ मिलेगा।

सड़क चौड़ी होने के बाद इन गांवों की नर्मदापुरम, सिवनी मालवा और टिमरनी से आवाजाही आसान हो जाएगी। गांवों से भारी वाहन बाहर निकलेंगे, जिससे जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में सहूलियत होगी और एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाएं भी तेजी से पहुंच सकेंगी। कुल मिलाकर, इस सड़क परियोजना से आसपास के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी और विकास को गति मिलेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले