,

नामली में अवैध ढाबों पर जिला प्रशासन और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से ढाबे जमींदोज़

नामली में अवैध ढाबों पर जिला प्रशासन और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से ढाबे जमींदोज़

रिपोर्टर: शैलेंद्र पारे, EDIT BY : MOHIT JAIN

रतलाम: नामली क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार तड़के अवैध ढाबों पर बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली–मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे और फोरलेन किनारे बने ढाबों को सुबह 4 बजे शुरू हुई कार्रवाई में जेसीबी से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई नई कलेक्टर मिशा सिंह के पदभार संभालने के बाद की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

अचानक हुई कार्रवाई, ढाबा संचालकों में मची हलचल

सूत्रों के अनुसार, इन ढाबों पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई नामली टोल नाके के पास और बड़ौदा गांव फंटे स्थित गुमटियों पर की गई। एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अचानक हुई इस कार्रवाई से ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया।

प्रशासन का सख्त रुख

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध ढांचे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई सुबह 8 बजे तक जारी रही। प्रशासन ने बताया कि एनएचएआई की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

ढाबा संचालकों ने उठाए सवाल

अवैध ढाबा संचालकों ने कार्रवाई पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि बिना किसी सूचना या नोटिस के की गई यह तोड़फोड़ उचित नहीं है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…