रिपोर्टर – भुवन सिंह ठठोला
NAINITAL : श्री रामसेवक सभा के 30वें फागोत्सव के अंतर्गत स्वर्गीय लेफ्टिनेंट अंशुमान नयाल की स्मृति में सभा के बाल कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की विहंगम नृत्य नाटिका का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

बाल कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद “रंग की होली”, “ओ रे पिया आज रंग है नया”, “राधे-राधे”, “मुरली जोर से बजा रे नंदलाल” तथा राधा-कृष्ण की फूलों की होली जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
NAINITAL : कार्यक्रम के दौरान लगभग 60 किलो पुष्पों की वर्षा की गई, जिससे पूरा प्रांगण रंगों और फूलों से सराबोर हो उठा। “राधे-राधे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया।
NAINITAL : ब्रज की पारंपरिक होली रचनाएँ—“अबीर उड़ता गुलाल उड़ता”, “होली खेले रघुवीरा अवध में”, “ध्यान धरो रे मन में शिव शंकर का ध्यान”, “कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी, राम के हाथ कनक पिचकारी”—ने समा बांध दिया।
NAINITAL : शाम के समय सभा प्रांगण में बैठकी होली का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन आराधना कोहली एवं दिया ने किया।
READ MORE: UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

