Muradabad news: रैन बसेरा उद्घाटन के बाद खुली पोल, अव्यवस्थाओं पर भाजपा नेता का बड़ा आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट – शमशेर मलिक

Muradabad news: ठाकुरद्वारा मे कुछ दिन पूर्व नगर में बने रैन बसेरा का उद्घाटन एसडीएम, ईओ एवं नगर पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी द्वारा किया गया था। उद्घाटन के दौरान इसे गरीब, बेसहारा एवं राहगीरों के लिए राहत केंद्र बताया गया, लेकिन उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद इसकी हकीकत सामने आ गई है।वहीं भाजपा नेता का आरोप है कि रेन बसेरे की आड़ मे पालिकाध्यक्ष द्वारा दो दुकानों का निर्माण कराया गया था लेकिन पोल खुलती देख रातों रात दुकानों को ध्वस्त करा दिया।

भाजपा से पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रहे पवन पुष्पद ने रैन बसेरा निर्माण को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह रैन बसेरा केवल दिखावे और खानापूर्ति के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा को चालू तो कर दिया गया है, लेकिन इसमें बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।

पवन पुष्पद ने बताया कि रैन बसेरा में न तो शौचालय की व्यवस्था की गई है, जिससे यहां ठहरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भाजपा नेता ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य भाजपा सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और जनता के साथ धोखा है।भाजपा नेता ने मांग की कि रैन बसेरा निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों एवं पालिका अध्यक्ष पर कार्रवाई हो तथा रैन बसेरा में तत्काल शौचालय, वेंटिलेशन और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।अब सवाल यह उठता है कि क्या नगर पालिका प्रशासन इन गंभीर खामियों को दूर करेगा या फिर रैन बसेरा केवल कागजों और फोटो सेशन तक ही सीमित रह जाएगा।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून