,

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में घने कोहरे की दस्तक मुरैना–रायसेन में विजिबिलिटी 50 मीटर, 14 जिलों में अलर्ट जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब घना कोहरा भी असर दिखाने लगा है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

MP Weather Update: मुरैना और रायसेन में सबसे ज्यादा असर

Mp Weather Report:प्रदेश में कोहरे का कहर, दतिया-ग्वालियर में कोल्ड डे,  अगले दो दिन में हो सकती है बूंदाबांदी - Mp Weather Report: Fog Continues To  Wreak Havoc In The State, Cold

मुरैना जिले में सर्द हवाओं के साथ आज सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला। यहां विजिबिलिटी घटकर करीब 50 मीटर रह गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायसेन जिले में भी हालात ऐसे ही रहे। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

भोपाल और टीकमगढ़ में भी कोहरे की आमद

राजधानी भोपाल में तेज ठंड के बीच कोहरे की दस्तक दर्ज की गई। वहीं, टीकमगढ़ में भी मौसम का पहला कोहरा देखने को मिला, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित रही।

14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर और रीवा संभाग के कुल 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट वाले जिलों में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं।

Temperatures started falling in MP Pachmarhi was the coldest Know the  temperature of other places MP में गिरने लगा पारा, पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा;  जानिए अन्य जगहों के तापमान का हाल, Madhya-pradesh

पचमढ़ी रहा प्रदेश में सबसे ठंडा

रविवार को भी प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिला। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल में 7 डिग्री तक पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, भोपाल में 7 डिग्री, जबलपुर में 9.4 डिग्री और ग्वालियर व उज्जैन में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

17 दिसंबर से फिर बढ़ेगी ठंड

5–6 दिसंबर से एमपी में कड़ाके की ठंड शुरू होगी - Swadesh News

मौसम विभाग ने बताया कि 17 दिसंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर अगले दो–तीन दिनों में मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा, जिससे ठंड का असर एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। हालांकि अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें: SAGAR: केंद्र–राज्य समन्वय से खाद्यान्न प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम

TANSEN SAMAROH 2025: पाँच दिन तक सुरों की अविरल वर्षा, ग्वालियर दुर्ग के चतुर्भुज मंदिर थीम पर बना मंच

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल