Bhopal MP में मौसम का ‘यू-टर्न’: आज से 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर समेत 13 जिलों में बदलेगा मिजाज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Bhopal मध्य प्रदेश में कड़ाके की गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और पांच साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते प्रदेश में बुधवार से एक स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Bhopal 13 जिलों में अलर्ट: ग्वालियर-चंबल संभाग पर ज्यादा असर

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, इस सिस्टम का असर बुधवार से ही दिखने लगेगा। ग्वालियर समेत 13 जिलों में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 21 मार्च के बीच इसका विस्तार भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर तक होगा। इस दौरान कहीं धूल भरी आंधी चलेगी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

Bhopal मार्च में पहली बार स्ट्रॉन्ग सिस्टम, फसलों की चिंता बढ़ी

फरवरी महीने में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से किसान पहले ही नुकसान झेल चुके हैं। अब मार्च के दूसरे पखवाड़े में सक्रिय हो रहा यह सिस्टम खेती के लिए चिंता का विषय बन सकता है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 10 साल के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में ‘मावठा’ गिरने का ट्रेंड रहा है, लेकिन इस बार सक्रिय हो रहा सिस्टम पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा।

Bhopal तापमान का हाल: 22 मार्च के बाद फिर तपेगा प्रदेश

वर्तमान में खरगोन 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि भोपाल में पारा 35.2 और इंदौर में 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 21 मार्च तक बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन 22 मार्च से गर्मी का दूसरा दौर शुरू होगा। मार्च के आखिरी सप्ताह में लू (Heat Wave) चलने के भी आसार हैं, जिससे पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है।

मुख्य शहरों का रिकॉर्ड (मार्च महीना):

शहरअधिकतम रिकॉर्ड तापमानन्यूनतम रिकॉर्ड तापमान
भोपाल41°C (2021)6.1°C (1979)
इंदौर41.1°C (1892)5°C (1898)
ग्वालियर41.8°C (2022)5.4°C (1972)
जबलपुर41.2°C (2017)3.3°C (1898)

Read this: Bokaro: चास में दीवार विवाद में लहराई पिस्टल, दबंगई की तस्वीर CCTV में कैद; दो आरोपी हिरासत में

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज