REPORT : AAKASH SEN
MP Vidhansabha : मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही सीएम केयर योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत गंभीर बीमारियों का इलाज राज्य में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

MP Vidhansabha सीएम केयर योजना में क्या होगा शामिल?
हार्ट सर्जरी
किडनी ट्रांसप्लांट
हार्ट ट्रांसप्लांट
कैंसर उपचार
अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज
सरकार का लक्ष्य है कि सभी मेडिकल कॉलेजों में हार्ट, कैंसर और ट्रांसप्लांट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।
MP Vidhansabha हर लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज
राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि अगले 2–3 वर्षों में मध्य प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
MP Vidhansabha अंगदान को मिलेगा बढ़ावा
सरकार अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए तेजी से काम कर रही है, ताकि राज्य में ही अधिक से अधिक ऑर्गन ट्रांसप्लांट संभव हो सकें।
MP Vidhansabha आयुष्मान योजना और बुजुर्गों पर फोकस
Ayushman Bharat Yojana के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को लाभ दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत अब तक 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
साथ ही, वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
MP Vidhansabha डॉक्टरों और स्टाफ की भर्ती
कर्मचारी चयन मंडल और पीएससी के जरिए भर्ती प्रस्ताव भेजे गए हैं
पिछले एक वर्ष में लगभग 4000 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं
348 कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों में सभी पद भरने के प्रयास जारी
विशेषज्ञ डॉक्टरों के लगभग 300 पद ही अभी भर पाए हैं
राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि जैसे-जैसे नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे, प्रदेश में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आएगा।
READ MORE : MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजली

