MP: मध्य प्रदेश की 10 मुख्य खबरें ( 28-12-2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP

MP News:

वायरल एमपी की तीन लड़कियां
कुंभ मेले से लेकर फिल्मों, सोशल मीडिया और बिग बॉस तक पहुंची एमपी की तीन युवतियां। वर्ष 2025 में एक पल ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

व्यास दंपती विवाद में नया खुलासा
जिस नाली को लेकर विवाद हुआ था, उसका छह महीने पहले ही समझौता हो चुका था। तहसीलदार के बदलते ही पड़ोसियों ने दोबारा शिकायत दर्ज कराई।

भीषण ठंड से कांपा मध्य प्रदेश
भोपाल, इंदौर सहित पांच जिलों में अलर्ट जारी। उज्जैन संभाग सबसे ठंडा रहा, मंदसौर में तापमान 2.9 डिग्री तक गिरा, उत्तर एमपी में घना कोहरा।

भोपाल में आज क्या खास
भारत भवन में 10 कलाकारों की आधुनिक कला प्रदर्शनी। शहर के 25 इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इंदौर–उज्जैन वंदे भारत मेट्रो
160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन। सिंहस्थ-2028 में एक बार में 3200 यात्री सफर कर सकेंगे।

बैतूल हादसा: युवक की जांघ में सरिया आर-पार
पुलिया से गिरे बाइक सवार भाई-बहन। युवक 225 किलोमीटर तक दर्द से तड़पता रहा, उसी हालत में भोपाल रेफर किया गया।

निवाड़ी में किसान आक्रोश
जमीन विवाद में आश्वासन न मिलने पर किसान प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गए। कलेक्टर की गाड़ी घिरी, सुरक्षाकर्मी हाथ जोड़ते नजर आए।

व्यापमं घोटाला 2011 में सजा
14 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 12 फर्जी परीक्षार्थियों को 5-5 साल की जेल। सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला।

ग्वालियर सड़क हादसा
तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने बाइक को टक्कर मारी। बुजुर्ग की मौके पर मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

पीएम श्री एयर एंबुलेंस पर सवाल
निजी विमान 8 लाख रुपए में 6 घंटे में उपलब्ध, जबकि सरकारी एयर एंबुलेंस 40 लाख खर्च कर तीसरे दिन पहुंच पा रही—दावों पर उठे सवाल।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG