MP Ramnavami : प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएँ दीं
MP Ramnavami : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और आदर्शों का अनुपम उदाहरण है, जो हमें धर्म, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

MP Ramnavami : उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
READ MORE : Ujjain : श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

