MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल
MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ग्राम पंचायत पुर्वा में आयोजित स्वर्गीय लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

MP NEWS : खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार, खेल भावना का दिया संदेश
MP NEWS : इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो टीम जीतती है वह बधाई की पात्र होती है, वहीं जो टीम जीत नहीं पाती उसे आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
READ MORE : Datia : विश्वजीत गुप्ता ने UPSC में 67वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

