MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कोलार स्थित थिएटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म “शतक” देखने पहुंचे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रिलीज इस फिल्म में 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ के राष्ट्र सेवा और हिंदू जागरण के 100 वर्षों के इतिहास को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

MP NEWS : फिल्म प्रदर्शन के उपरांत विधायक शर्मा ने कहा कि संघ ने जनमानस को संगठित कर राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत किया है और हर नागरिक को परिवार मानकर सेवा की परंपरा स्थापित की है।
उन्होंने कहा कि युद्ध, बाढ़, भूकंप और महामारी जैसी आपदाओं में संघ के स्वयंसेवकों ने सदैव निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किए हैं।
MP NEWS : विधायक शर्मा ने बताया कि संघ के 100 वर्षों की साधना, सेवा और समर्पण का संदेश ही फिल्म “शतक” का मूल प्रेरक तत्व है।

उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र के परम वैभव, सांस्कृतिक गौरव और प्राचीन भारत की पुनर्स्थापना के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से संघ की शाखाओं से जुड़कर संस्कारवान और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत बनने की अपील की, ताकि भेदभाव मिटाकर राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सके।
READ MORE : UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

