,

MP: साइबर ठगी से कैसे करें बचाव? देपालपुर एसडीओपी राहुल खरे ने दिया सुझाव

MP News

साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन साइबर क्रिमिनल नए-नए हथकंडे अपनाकर आम से लेकर खास तबके के लोगों को किसी न किसी तरह के जाल में फंसाकर ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं. बैंकों की साइबर ठगी के मामले भी काफी बढ़ गए हैं लोग अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए बैकों पर भरोसा करते हैं पर एक ओटीपी या लिंक पर क्लिक करते ही आप का खाता शुन्य हो जाता है। ठग आमजन को बहका कर उनके खातों से ऑनलाइन रुपए निकाल रहे हैं। लोगों को पता ही नहीं चलता और उनके खातों से रकम निकल जाती है।

देपालपुर एसडीओपी राहुल खरे ने साइबर ठगी और फ्रॉड से बचने के तरीके बताएं उन्होने कहा की अपने बैंक की डिटेल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ओटीपी की जानकारी किसी को भी ना दें। फेसबुक, ई-मेल, मोबाइल पर आए अनजान मैसेज, लिंक को क्लिक ना करें। डाउनलोड भी ना करें । मोबाइल पर किसी अनजान शख्स के बताने से कोई भी एप्लीकेशन या एप डाउनलॉड ना करे ।।

कैसे बचा जाए ऑनलाइन ठगी से

  • अपने बैंक की डिटेल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ओटीपी की जानकारी किसी को भी ना दें।
  • फेसबुक, ई-मेल, मोबाइल पर आए अनजान मैसेज, लिंक को क्लिक ना करें। डाउनलोड भी ना करें।
  • गूगल पर सर्च कर हासिल किए गए टोल फ्री और कस्टमर केयर नंबर की पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही कॉल करें।
    मोबाइल पर किसी अनजान शख्स के बताने से कोई भी एप्लीकेशन या एप डाउनलॉड ना करे।
  • किसी भी व्यक्ति को अपना एटीएम के पिन ना बताएं। समय-समय पर पिन बदलते रहे।
  • अपने अकाउंट, फेसबुक अकाउंट का पासवार्ड अपना नाम या मोबाइल नंबर ना रखे। स्ट्रांग पासवर्ड होना चाहिए और उसे भी समय-समय पर बदलना चाहिए।
  • फेसबुक, ईमेल आईडी व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए सैकंड स्टेप एक्टिव रखें।
  • किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग पर बिना जांच-पड़ताल किए एडवांस भुगतान ना करें।
  • अनजान मोबाइल नंबर, वीडियो कॉल और सोशल साइट से महिलाएं लुभावनी बातें कर आपत्तिजनक फोटो और स्क्रीन शॉट तैयार कर लेती हैं। इन्हें हथियार बनाकर ब्लैकमेल किया जाता है। इससे बचना चाहिए।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…