,

मुरादाबाद: हाई स्कूल परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र के उचाकानी गांव में स्थित पंडित दिन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र से हाई स्कूल की परीक्षा में सॉल्वर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी किसी और की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

गिरफ्तार किए गए समीर राजपूत नाम का युवक कौशल नामक छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था, जबकि विकु पाल नाम का युवक प्रदीप की जगह बैठा था। खास बात यह है कि विकु पाल खुद इसी कॉलेज में 12वीं की परीक्षा दे रहा है।

फर्जी पहचान पत्र से परीक्षा देने की कोशिश

गिरफ्तार आरोपी समीर राजपूत ने परीक्षा पहचान पत्र पर अपनी फोटो चिपका ली थी ताकि पहचान छिपाई जा सके, लेकिन स्कूल प्रशासन की सतर्कता के कारण साजिश पकड़ में आ गई।

सेंटर पर सख्त कार्रवाई, प्रिंसिपल भी फंसे

परीक्षा केंद्र पंडित दिन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में खूपचंद्र इंटर कॉलेज के छात्रों का सेंटर था। जब मामला सामने आया तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में खूपचंद्र इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुभाष कश्यप के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा में नकल करवाने वाले इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सपा सांसद बर्क का विरोध, कार्रवाई की मांग..यह भी पढ़े

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर