Isa Ahmad
REPORT- SHAMSHER MALIK
मामले में देवर-भाभी गिरफ्तार
मुरादाबाद। थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम नयागांव बहादुर नगर में अवैध संबंधों के चलते हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। चचेरे भाई नवनीत ने अपने ही तहेरे भाई रूपेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के पिता योगेन्द्र सिंह चौहान की तहरीर पर हत्यारोपी नवनीत और उसकी प्रेमिका अंशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पिछले कई वर्षों से नवनीत और अपनी भाभी अंशु के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते को लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन मामला रुकने के बजाय और गहराता चला गया। आरोप है कि इन्हीं अवैध संबंधों की वजह से रूपेंद्र की हत्या की साज़िश रची गई।
परिवार के अनुसार, 29 नवंबर को रूपेंद्र और अंशु के बीच नवनीत को लेकर विवाद हुआ था। उसी के बाद दोनों आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई। झगड़े के बाद मृतक की पत्नी अंशु अपने मायके चली गई, और इसी मौके का फायदा उठाकर नवनीत ने 1 दिसंबर की रात घर में घुसकर नाजायज़ तमंचे से रूपेंद्र को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।





