Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़ की घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने की आशंका में 6 लोगों को पकड़कर जमकर मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को ग्रामीणों को चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।

Molestation:अश्लील इशारे किए
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक नाबालिग को रुपए दिखाकर अश्लील इशारे किए थे, जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी और आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया।
Molestation:दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर हमला करने वाले अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ भी प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
Read more: Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन
