बहराइच पहुंचे मंत्रियों ने किया रोड मैप तैयार, खूनी भेड़िये का होगा खात्मा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP

जनपद बहराइच के महसी इलाके में आतंक मचाने वाले 2 नरभक्षी भेड़ियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने का आदेश जारी हो चुका है बहराइच के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद वन मंत्री अभी सक्सेना ने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर भेड़िए के द्वारा किए जा रहे हमले पर गहनता से विचार विमर्श किया।
मंत्री ने की परिजनों से मुलाकात
बहराइच प्रदेश के मा. मंत्री मत्स्य/जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सांसद बहराइच आनन्द कुमार गोंड, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला के साथ महर्षि बालार्क चिकित्सालय पहुंचकर मानव मानव जीव में घायल मरीज़ों कमला देवी, सुमनदेवी व अफसाना का कुशल क्षेम पूछा तथा मौके पर मौजूद चिकित्सालय प्रशासन को निर्देश दिया कि भर्ती घायल मरीज़ों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
प्रेस कांफ्रेंस में कही ये बात
पत्रकारों से बातचीत करते हुए वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि इंसान की कीमत का कोई मोल नहीं है ऐसे में नरभक्षी भेड़िए को जिंदा या मुर्दा पकड़ने का आदेश जारी कर दिया गया है जिसके लिए देहरादून से एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई है। वही पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार सदैव पीड़ितों के साथ खड़ी है और जिसके यहां भी भेड़िए का हमला हो रहा है। उसे तत्काल मुआवजा दिया जा रहा है। वही वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि भेड़िए को पकड़ने के लिए टीमें बढ़ा दी गई है ड्रोन की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। उम्मीद किया जा रहा है कि नरभक्षी भेड़िया जल्द ही या तो पिंजरे में कैद होगा या फिर उसे शूट कर दिया जाएगा।

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय

Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Custody Death कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के

Shahrukh Gangster Arrested: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहरुख पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shahrukh Gangster Arrested फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र