,

जेक पॉल से हार के बाद माइक टायसन ने साझा किए अपने अनुभव, कहा- मैं हारकर भी जीत गया

Mike Tyson

अमेरिका के दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन ने जेक पॉल से हार के बाद अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने अपने एक्स पर खुलकर रिंग के अनुभवों को साझा किया और लिखा कि यह यह उन स्थितियों में से एक है जब आप हार गए लेकिन फिर भी जीत गए। मैं पिछली रात के लिए आभारी हूँ। आखिरी बार रिंग में आने का कोई अफसोस नहीं है।

इसलिए मैं जीत गया…
माइक टायसन ने आगे लिखा- मैं जून में लगभग मर ही गया था। 8 बार खून चढ़ाया गया। अस्पताल में मेरा आधा खून और 25 पाउंड वजन कम हो गया और मुझे लड़ने के लिए स्वस्थ होने के लिए संघर्ष करना पड़ा इसलिए मैं जीत गया।

रिटायरमेंट के संकेत
एक्स के पोस्ट में टायसन ने रिटायरमेंट के संकेत देते हुए लिखा कि मेरे बच्चों को मुझे खचाखच भरे डलास काउबॉय स्टेडियम के सामने अपने से आधी उम्र के एक प्रतिभाशाली फाइटर के साथ खड़े होकर 8 राउंड पूरे करते हुए देखना एक ऐसा अनुभव है जिसके बाद किसी भी व्यक्ति को और कुछ मांगने का अधिकार नहीं है। धन्यवाद

कौन है माइक टायसन?
माइकल जेरार्ड टायसन का जन्म 30 जून 1966 को न्यूयॉर्क में हुआ था। माइक टायसन बचपन से ही शरारती थे यही कारण है कि महज 13 साल में वो 38 बार अरेस्ट हो चुके थे। साल 1992 में माइक टायसन को बलात्कार का दोषी ठहराया गया था और उन्हें 6 साल की जेल हुई थी। 1987 में टायसन में सबसे कम उम्र में हैवीवेट चैम्पियन बनने की उपलब्धि हासिल कर ली। उस समय उनकी उम्र महज 20 साल थी। 58 साल के माइक टायसन ने 20 साल बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग में हार के साथ वापसी की।

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…