MiddleEastConflict : सुप्रीम लीडर खेमनाई से लेकर अब तक इन बड़े अफसरों की मौत
by : vijay nandan
MiddleEastConflict : तेहरान, 21 दिनों से मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की हवाई हमले में मौत हो गई है। IRGC ने आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि हालिया एयरस्ट्राइक में उन्हें निशाना बनाया गया।
MiddleEastConflict : मौत से पहले दिया था सख्त बयान
जनरल नैनी ने अपनी आखिरी प्रतिक्रिया में इजराइल और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके लिए एक “सरप्राइज” तैयार है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि ईरान की मिसाइल क्षमता पूरी तरह मजबूत है और दुश्मन को जल्द इसका असर देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा था कि युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद ईरान लगातार मिसाइलों का निर्माण कर रहा है और उसके पास पर्याप्त भंडार मौजूद है। हालांकि, उनके इस बयान के कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की खबर सामने आ गई।
MiddleEastConflict : ईरान ने हमले को बताया साजिश
ईरान ने इस हमले को कायराना करार देते हुए कहा है कि यह उसके शीर्ष सैन्य नेतृत्व को खत्म करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका और इजराइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
MiddleEastConflict : जंग के बीच बढ़ता तनाव
मिडिल ईस्ट में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग मोर्चों पर हमले जारी हैं, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता और गहराती जा रही है।
हाल के दिनों में ऊर्जा ठिकानों, सैन्य बेस और रणनीतिक इलाकों को निशाना बनाया गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर भी असर देखने को मिल रहा है—खासकर तेल और गैस की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव हो रहा है।
MiddleEastConflict : वैश्विक असर भी गहराया
इस संघर्ष का असर केवल मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं है। तेल आपूर्ति, गैस उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है। कई देशों ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां संभावित संकट को लेकर अलर्ट जारी कर रही हैं।

MiddleEastConflict : अब तक ये प्रमुख ताकतवर लीडर मारे गए
Ali Khamenei
ईरान के सुप्रीम लीडर और देश के सबसे ताकतवर व्यक्ति थे।
1989 से सत्ता में रहते हुए सेना, न्यायपालिका और परमाणु नीति पर उनका पूरा नियंत्रण था।
- Ali Larijani
सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव (सिक्योरिटी चीफ)।
राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति में अहम भूमिका निभाते थे, पूर्व संसद स्पीकर भी रहे।
- Ali Shamkhani
नेशनल डिफेंस काउंसिल के प्रमुख और सुप्रीम लीडर के सुरक्षा सलाहकार।
रक्षा मंत्री भी रह चुके, सैन्य और कूटनीतिक रणनीति में प्रभावशाली चेहरा।
- Mohammad Pakpour
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ।
ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य ताकतों में से एक का नेतृत्व करते थे।
- Amir Nasirzadeh
ईरान के रक्षा मंत्री।
सैन्य योजना, हथियार विकास और एयरफोर्स से जुड़े बड़े फैसलों की जिम्मेदारी संभालते थे।
- Abdolrahim Mousavi
ईरान की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ स्टाफ।
पूरी सेना के संचालन और समन्वय के लिए जिम्मेदार शीर्ष सैन्य अधिकारी।
MiddleEastConflict : आगे क्या?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं संभले, तो यह संघर्ष और व्यापक रूप ले सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार और भू-राजनीतिक स्थिति दोनों पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

