,

भारतीय वायुसेना की सटीक कार्रवाई में लश्कर और जैश के कई आतंकी ढेर,सामने आई लिस्ट

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली – भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इसी बीच भारत द्वारा की गई सर्जिकल एयर स्ट्राइक में कई वांछित और खतरनाक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के शीर्ष कमांडर शामिल हैं।

मार गिराए गए खतरनाक आतंकी

भारत की जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी अबु जुंदाल और जैश-ए-मोहम्मद का हाफिज मोहम्मद जमील मारा गया है। सबसे बड़ी कामयाबी यह रही कि मसूद अजहर का साला, जो जैश में अहम भूमिका निभा रहा था, उसे भी इस हमले में ढेर कर दिया गया है।

इसके साथ ही मोहम्मद यूसुफ अजहर, जो इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 के हाईजैक मामले में वांटेड था, उसे भी भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक में निशाना बनाकर मार गिराया गया है।

सटीक और लक्षित कार्रवाई

भारतीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर यह स्ट्राइक की गई, जिसमें केवल आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह ऑपरेशन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी शिविरों पर केंद्रित था।

भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई केवल आतंक के खिलाफ है, न कि आम जनता या किसी धर्म विशेष के खिलाफ। इस ऑपरेशन का उद्देश्य सीमापार आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना और भविष्य के हमलों को रोकना है।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…