,

Manipur: इंफाल में ड्रोन से हमला, महिला समेत तीन लोग घायल

Manipur

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों ने ड्रोन के जरिए हमले को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध उग्रवादियों ने ड्रोन का इस्तेमाल कर ताजा बम हमला किया। इसमें 23 वर्षीय एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम करीब 6.20 बजे एक रिहायशी इलाके में ड्रोन से कम से कम दो विस्फोटक गिराए गए, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

हमले की मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘ड्रोन से आबादी वाले इलाकों और सुरक्षा बलों को बम से निशाना बनाना आतंकी कृत्य है। मैं इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मणिपुर राज्य सरकार इस तरह के हमले को अत्यंत गंभीरता से लेती है। सरकार इस तरह के आतंकवाद से लड़ने के लिए जरूरी कार्रवाई करेगी। हम सभी प्रकार की हिंसा की निंदा करते हैं। मणिपुर के लोग नफरत, विभाजन और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होंगे।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस के मुताबिक, महिला सेनजाम चिरांग इलाके में अपने घर पर थी। तभी बम उसके घर की लोहे की छत पर गिरा। विस्फोट के बाद छत धराशाई हो गई। इस वजह से महिला को चोटें आईं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से सेजम चिरांग के निचले इलाके में स्थित गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। यह स्थान कोउत्रुक से तीन किलोमीटर दूर है। यहां रविवार को इसी तरह के ड्रोन के जरिए बम हमले किए गए थे। यहां फायरिंग भी हुई थी, जिसमें दो लोग मारे गए थे और नौ घायल हो गए थे।

हथियार और विस्फोटक भी बरामद
इस बीच मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि तलाशी अभियान के दौरान कांगपोकपी जिले के खारम वैफेई गांव के पास से एक ड्रोन बरामद किया गया है। कांगपोकपी जिले के कांगचुप पोनलेन में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। बयान के मुताबिक, तलाशी के दौरान 12 इंच की 10 सिंगल-बोर बैरल राइफलें, एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, नौ इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार बैरल, 20 जिलेटिन की छड़ें, 30 डेटोनेटर, दो देशी रॉकेट जैसे सामान जब्त किए गए हैं।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…