,

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- कुछ लोगों को लगता है…

78वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर पीएम मोदी ने विकसित भारत से लेकर टेक्नोलॉजी में भारत के बढ़ते कदम को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार और परिवारवाद खत्म करने की बात कही। पीएम मोदी के अलावा अन्य सियासी दलों के नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस खास मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहें।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कुछ लोग आज ये प्रचार करते हैं कि आजादी आसानी से मिल गई थी लेकिन सच ये है कि लाखों लोगों ने कुर्बानी दी, अपना घर छोड़कर भटकते रहे। आज के हुक्मरान विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। वे नफरत फैलाने की मंशा से विभाजन विभीषिका दिवस मनाते हैं।

केजरीवाल को लेकर क्या बोले संजय सिंह?

इनके अलावा आप के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा और देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारत में शिक्षा स्वास्थ का स्तर बेहतर हो, बिजली पानी, माताओं बहनों की बस यात्रा फ्री हो। ये सपना दिल्ली में सच करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वतंत्रता दिवस के दिन जेल में हैं। देश को खुशहाल बनाने का अभियान जारी रहेगा जेल हमारे संकल्प को तोड़ नही सकती।’

योगी ने सीएम आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…