बहराइच में चोरी का बड़ा खुलासा: लाखों के जेवरात बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major theft case in Bahraich: Jewellery worth lakhs recovered, 5 accused arrested

REPORT- ANUJ JAISWAL

बहराइच में हरदी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश कर दिया। टीम ने लाखों रुपये के चोरी किए गए सोने–चांदी के जेवरात बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही चोरी के माल को खरीदने वाले तीन लोगों-सूबेदार, धनाजी सेंडे और करण साहू-को भी हिरासत में लिया गया।

यह मामला हरदी क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है, जहां ग्रामीण नारायण के घर से कीमती जेवरात और नकदी चोरी हुई थी। इसके अलावा पास की एक ज्वेलरी दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से अहम जानकारी मिली, जिसके बाद शंकरपुर इलाके में दबिश देकर आरोपितों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान चोरों ने वारदात की पूरी सच्चाई कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के जेवर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की।

पुलिस ने सभी पाँचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। चोरी का यह खुलासा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की तेजी से की गई कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज