,

सब्सिडी के नाम पर बड़ा फ्रॉड: दुर्ग में 166 किसानों से लाखों की ठगी, बैंककर्मी और एजेंट पर FIR

- Advertisement -
Ad imageAd image
Major fraud in the name of subsidy: 166 farmers in Durg cheated of lakhs of rupees, FIR against bank employee and agent

रिपोर्ट- विष्णु गौतम, एडिट- विजय नंदन

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में डेयरी विकास योजना के तहत सब्सिडी दिलाने के नाम पर 166 किसानों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी वाले लोन का झांसा देकर कथित तौर पर व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) थमा दिया गया।

ऐसे दिया गया ठगी को अंजाम

पीड़ित किसानों ने इस धोखाधड़ी का आरोप एक निजी बैंक (HDFC Bank) के कर्मचारी विकास सोनी और स्थानीय एजेंट मधु पटेल पर लगाया है। एजेंटों ने किसानों को यह कहकर गुमराह किया कि उन्हें डेयरी विकास योजना के तहत 40% सब्सिडी वाला लोन मिलेगा।

एजेंटों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें शुरू में केवल छह महीने तक किश्तें जमा करनी होंगी। इसके बाद उन्हें 90 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी मिल जाएगी। किसानों को सब्सिडी वाले लोन के बजाय चुपके से व्यक्तिगत ऋण दे दिया गया, जिससे वे बड़े कर्ज के जाल में फंस गए।

थाना प्रभारी पर लगा रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप

जब किसानों को ठगी का एहसास हुआ और वे शिकायत दर्ज कराने के लिए धमधा थाने पहुंचे, तो एक और चौंकाने वाला मोड़ आया। किसानों ने धमधा के थाना प्रभारी पर FIR दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

आईजी की दखल के बाद दर्ज हुई FIR

न्याय की गुहार लगाते हुए, पीड़ित किसानों ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग से शिकायत की। आईजी गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और एक जांच टीम गठित की। आईजी के हस्तक्षेप के बाद, पुलगांव थाने में आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज की गई है।

एसपी ग्रामीण अभिषेक झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी ताकि पीड़ित किसानों को न्याय दिलाया जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धोखाधड़ी के इस नेटवर्क में बैंक के और कितने कर्मचारी शामिल हैं।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र