दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: स्पेशल सेल ने पकड़े 3 से अधिक आतंकी, ISI से जुड़े होने के संकेत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली: पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ एक अहम सफलता हासिल की है। टीम ने अलग-अलग राज्यों से 3 से ज्यादा आतंकियों को दबोचा है, जिनके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क से संबंध होने की बात सामने आई है। पकड़े गए सभी आरोपी नॉर्थ इंडिया के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आतंकियों के ISI नेटवर्क से संबंध

जांच में पता चला है कि ये सभी आतंकी ISI से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से संपर्क में थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मॉड्यूल का नेटवर्क खंगाल रही है। विस्तृत जानकारी औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आने की उम्मीद है।

3 राज्यों से हुई गिरफ्तारी

स्पेशल सेल ने यह कार्रवाई

  1. मध्य प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पंजाब

में की है। अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्धों को पकड़ा गया है।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई थी निगरानी

10 नवंबर को लाल किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। धमाके में कई गाड़ियों में आग लग गई थी। जांच के दौरान पता चला कि इस हमले में डॉक्टरों का एक नेटवर्क शामिल था, जो आतंक संगठनों से प्रभावित था। कार को भी एक डॉक्टर ही चला रहा था, जिसने बम विस्फोट को अंजाम दिया।यह घटना सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस लगातार हाई अलर्ट पर है और संभावित मॉड्यूल्स पर निगरानी बढ़ा चुकी है।

अंदरूनी मतभेद भी आए थे सामने

जांच में यह भी उजागर हुआ कि धमाके में शामिल आतंकियों के बीच नेतृत्व को लेकर मतभेद थे। उमर नाम का आरोपी कश्मीर में बुरहान वानी और जाकिर मूसा जैसा प्रभाव हासिल करना चाहता था।फरीदाबाद मॉड्यूल से पकड़े गए अन्य आरोपी अल-कायदा (AQIS) की विचारधारा से प्रेरित पाए गए, जबकि उमर ISIS और जैश की सोच से प्रभावित था।

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़