,

NIA की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में 10 ठिकानों पर छापेमारी, खालिस्तानी आतंकी अर्श दल्ला से जुड़ी जांच तेज

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/bengal-election-nia-deployment/

BY: Yoganand Shrivastva

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कुल 10 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई कनाडा में छिपे खालिस्तानी आतंकी अर्श दल्ला से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है। इस दौरान एजेंसी ने बीते साल नीमराणा के होटल हाईवे किंग पर हुई गोलीबारी की साजिश की परतें खंगालीं।

होटल पर बरसाई गईं थीं 35 गोलियां

यह मामला 8 सितंबर 2024 का है, जब नीमराणा के एक प्रसिद्ध होटल परिसर में करीब 35 राउंड फायरिंग की गई थी। इस गोलीबारी का मकसद सिर्फ डर फैलाना नहीं था, बल्कि होटल मालिक और मैनेजर से जबरन वसूली करना भी था। हमले में शामिल बदमाशों की पहचान बांबिया गिरोह से हुई, जो अर्श दल्ला के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

धमकियों का सिलसिला और जबरन वसूली

NIA की जांच में सामने आया है कि होटल प्रबंधन को पहले भी अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल मिल चुके थे। हमलावरों ने प्रतिबंधित हथियारों का उपयोग करते हुए इस हमले को अंजाम दिया था। ये सारी वारदातें अर्श दल्ला और उसके भारत स्थित नेटवर्क के इशारों पर हो रही थीं।

डिजिटल सबूत और नेटवर्क का पर्दाफाश

दिसंबर 2024 में NIA ने इस केस की जांच अपने हाथ में ली थी। अब तक की छापेमारी में एजेंसी ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। ये सबूत इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत में बैठे संदिग्ध अर्श दल्ला और उसके साथी दिनेश गांधी के निर्देश पर खालिस्तानी संगठनों के लिए फंड जुटाने, धमकाने और हिंसा फैलाने में लगे हुए थे।

NIA की जांच जारी

यह कार्रवाई केस RC-01/2024/NIA/JPR के अंतर्गत की जा रही है, जिसका मकसद देश में सक्रिय आतंकवादी-गैंगस्टर गठजोड़ की पहचान कर उसे जड़ से खत्म करना है। NIA का कहना है कि ये संगठित गिरोह व्यापारियों और अन्य आम नागरिकों को निशाना बनाकर उनसे मोटी रकम वसूलने के इरादे से लगातार हिंसक गतिविधियां चला रहे हैं।

कभी दूसरों को स्टार बनाया, आज खुद चमकता है जिसका सितारा: जानिए अभिषेक बनर्जी की कहानी..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की